फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान वितरण में अनियमितता, कोटेदार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड के भैसहटा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से अनाज वितरण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में 103 क्विंटल गेहूं व पांच क्विंटल चावल को इधर-उधर करने की बात सामने आई है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर औराई पुलिस ने शुक्रवार को कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोटेदार मिश्रीलाल की दुकान पर शुक्रवार को जांच की गई तो पता चला कि मिश्रीलाल कई महीने से बीमार चल रहे हैं। दुकान का कार्यभार उनका पुत्र सुशील कुमार देखता है। 11 सितंबर को कोटेदार द्वारा गोदाम से अंत्योदय के नौ क्विंटल 40 किलो गेहूं और सात क्विंटल पांच किलो चावल के साथ ही पात्र गृहस्थी के 52 क्विंटल 44 किलो गेहूं का उठान किया गया। सितंबर माह में वितरण करने के बाद कोटेदार के पास छह क्विंटल 46 किलो गेहूं और पांच क्विंटल नौ किलो चावल शेष था। अक्टूबर माह में वितरण करने के लिए गोदाम से वह अंत्योदय के आठ क्विंटल 65 किलो गेहूं और चावल, पात्र गृहस्थी का 93 क्विंटल 20 किलो गेहूं का उठान किया। जब वितरण की बारी आई तो मिश्रीलाल केवल तीन क्विंटल 50 किलो गेहूं वितरण किया। शेष 98 कुंतल 30 किलो गेहूं होना चाहिए था। कहा कि सितंबर और अक्तूबर का शेष बचा खाद्यान्न 103 क्विंटल गेहूं और पांच क्विंटल चावल गोदाम में होना चाहिए, लेकिन दो बोरी गेहूं ही गोदाम में पाया गया। इससे कालाबाजारी करने की अशंका है। पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने औराई कोतवाली में उचित दर विक्रेता पर खाद्यान्न को बेचने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। औराई पुलिस ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें