फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत की जांच शुरू, सीओ ने लिया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थाना क्षेत्र के धनवतिया गांव में 15 जून को पेड़ से लटकते हुए मिले 20 वर्षीय युवक के शव के मामले में जांच शुरू हो गई है। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ औराई रामलखन मिश्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

बीते 15 जून को तड़के धनवतिया गांव निवासी स्वर्गीय राजेश गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र गणेश उर्फ प्रद्युम्न गुप्ता का शव घर से कुछ दूर बागीचे में पेड़ से लटकते हुए मिला था। हालांकि पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तीन दिन पूर्व गणेश की मां रानी देवी ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को पत्रक सौंपा था। जिसमें आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उक्त प्रकरण की जांच के लिए सीओ औराई रामलखन मिश्र को नामित किया। सीओ रामलखन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। घटना वाली रात गणेश के मोबाइल पर जिस नंबर से फोन आया था, उसे सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें