फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियां दिखने पर एक क्विंटल छेना कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। महराजगंज, गोपीगंज और भदोही में छेना, दूध के सात नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया। महराजगंज में एक मिठाई की दुकान पर एक क्विंटल छेना की मिठाई नष्ट कराई गई। छेेना के रस में मक्खियां मरी हुई थीं।
विज्ञापन

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त चंदन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया। महाराजगंज कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर जांच की गई। यहां छेना की मिठाई में बड़ी मात्रा में मक्खियां मरी पड़ी थीं। जिस पर जांच टीम ने नाराजगी जताई और एक क्विंटल मिठाई नष्ट करा दिया। दुकान से छेना के रसगुल्ले का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद दूसरी टीम ने गोपीगंज और भदोही कस्बे में दूध के 6 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने कहा कि मिलावट के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच टीम में विनोद वर्मा, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, जेपी गुप्ता, रामसूरत यादव संग पुलिस के जवान मौजूद रहे। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें