फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, दो से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना दो युवकों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले में 373 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उनके आगमन को लेकर किसी युवक ने फेसबुक और ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर बंजारी गांव निवासी बसंत लाल यादव ने गोपीगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी अभिनव वर्मा ने कहा कि अज्ञात पर केस दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें