फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ पर बिजली कनेक्शन नहीं तो कई मतदान केंद्रों पर अब भी है गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्रों से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ऐसे दावे किए जा रहे हैं, इन सबके बीच एक दो नहीं बल्कि कई मतदान केंद्र हैं, जहां समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं। कई केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी बूथों पर कमियां दूर कराकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, इसके बाद भी बूथ बदहाल हैं।
विज्ञापन

जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों औराई, ज्ञानपुर और भदोही में सात मार्च को अंतिम चरण में मतदान होना है। अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मुहिम दो महीने से चल रही है, इसके बावजूद कई गांवों में मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। मतदान केंद्रों की हालत यही रही तो सात मार्च को मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञात हो कि सात मार्च को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 710 मतदान केंद्रों के 1375 बूथों पर मतदान होना है। उधर, अभोली के इंटर कॉलेज दुर्गागंज में बूथ संख्या 32 और 33 का अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। मतदान केंद्र के अंदर गंदगी है। शौचालय के आसपास झाड़ झंखाड़ अब भी जस के तस हैं। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय महजूदा परिसर को मतदान केंद्र बनाया गया है। परिसर का रंगरोगन तो किया गया है, लेकिन केंद्र के बाहर खोदा गया गड्ढा अब तक नहीं पाटा गया है। इसको लेकर मतदाता नाराज हैं। एसडीएम योगेंद्र कुमार का कहना है कि 95 फीसदी से अधिक मतदान केंद्रों पर व्यवस्था में सुधार कर लिया गया है। गिने-चुने केंद्रों पर समस्याएं हैं। दो से तीन दिन में उन केंद्रों पर भी व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें