फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुबह 8.30 बजे के बाद ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर तो कटेगा पूरे दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में समय से न आने वाले चिकित्सकों पर सीएमओ डॉ. एसके चक सख्त हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में सीएमएस से जवाब मांगा है। आदेश में स्पष्ट कह कि अगर ओपीडी चिकित्सक सुबह 8.30 बजे के बाद गायब मिले तो उनका पूरे दिन का वेतन रोका जाएगा। सीएमओ ने सीएमएस को सख्ती से आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रोज 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। चिकित्सकों की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। कुछ चिकित्सक समय से ओपीडी में नहीं बैठते हैं। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल की पड़ताल की थी। टीम को सुबह 9.05 बजे से 9.25 के बीच 19 चिकित्सकों में से केवल एक चिकित्सक ओपीडी में मिले थे। सीएमएस भी अस्पताल में नहीं थे। अमर उजाला के 8 अप्रैल के अंक में ''''आठ बजे की ओपीडी, 9.25 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 19 में से 18 डॉक्टर'''' शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित हुई। खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. एसके चक ने चिकित्सकों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। इस मामले में उन्होंने अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी से जवाब मांगा है। सीएमओ ने कहा कि ओपीडी में समय से उपस्थिति अनिवार्य है। इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें