चकजोधी स्थित मां शारदा मंदिर में सोमवार की रात प्रतिमा से चोर सोने की नथुनी उतार ले गए। मंगलवार की सुबह मंदिर का देखरेख करने वाले जयराम गिरि को घटना की जानकारी हुई। प्रतिमा से नथुनी गायब देख जयरामने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के सामने जुआड़ियों का अड्डा है। पूर्व में इसकी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आसपास के मंदिरों में आए दिन चोरी होती है। ग्रामीणों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की। संवाद