फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पति ने पत्नी का सिर मुड़वाया, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी की सिर मुंडवा दिया। आरोप है कि वह पत्नी को पैसे के लिए धमकाता और मारता-पीटता। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति रामसागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दहेज प्रथा, प्रताड़ना सहित कई धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन

सेउर गांव निवासी बबीता देवी ने मंगलवार को अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद पति रामसागर ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर का बाल छील दिया। इससे उसकी बेईज्जती हुई। आरोप लगाया कि उसका पति जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने बबीता के पति रामसागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें