फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेंगू के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश शुरू होते ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां पैर पसारने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में बीते साल 40 डेंगू मरीज मिले थे। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। विभाग ने डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी की है। डेंगू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू बीमारी का खतरा सबसे अधिक जुलाई माह के अंत, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में होता है। साल 2023 में डेंगू के रिकार्ड 280 मरीज मिले थे।
साल 2023 में रिकॉर्ड मरीज मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को पुख्ता करने जुट गया। इसका असर रहा कि बीते साल केवल 40 मरीज मिले। बारिश के बाद डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच विभागीय स्तर से अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

अभी कहीं भी कोई बेड आरक्षित नहीं किए गए हैं, लेकिन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। मच्छरजनित बीमारियां गंदगी के कारण होती है।
इससे बचाव के लिए घरों के आस पास साफ-सफाई रखना बेहद जरुरी है। डेंगू के मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें