दूसरी पत्नी से जब बात किया तो उसने कहा कि उससे शादी की बात छुपाई गई। मंगलवार को दोनों पहले तो गुलौरा पहुंची औ बाद में कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत किया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
पूजा चौरसिया ने बताया कि अजय मुझे जब लोगों से मिलवाता तो वह कहता कि मेरी बहन और कस्टमर है। मैं जब उससे पूछती तो वह कहता कि मेरी मर्जी...मेरी लाइफ है, ये सब चलता है। बैंगलोर में मैं उसके साथ रहती थी। इस बीच, उसने दूसरी शादी कर ली लेकिन मुझे भनक तक नहीं लगने दी।