हैंड नॉटेड कालीनों को सेंट्रल विस्टा में लगाने के लिए भदोही जिले के 20 से 25 दक्ष कारीगर भेजे गए हैं, जो कालीनों को आपस में जोड़ कर आकार देने में जुटे हैं। सतरंगी के साथ ही साथ मखमली कालीनों में काफी महंगें ऊन और सिल्क का भी प्रयोग किया गया है, जो काफी महंगे होते हैं।
ओबीटी कालीन कंपनी के अध्यक्ष आईबी सिंह ने बताया कि सेंट्रल विस्टा में कालीनों को बिछाने के लिए आर्डर दिए गए थे। आर्डर के मुताबिक उच्च क्वालिटी की हैंड नॉटेड कार्पेट भेजना उनके लिए काफी गर्व की बात है। संसद भवन के फ्लोर पर बिछाने के लिए सारी कालीनें भदोही से ही भेजी गई हैं। यह हमारे साथ पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।