फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कोरोना के खिलाफ जंग में योद्धा बनी आधी आबादी, जरूरी काम छोड़कर मॉस्क तैयार करने में जुटीं महिलाएं 

Fri, 10 Apr 2020 04:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
मास्क तैयार करतीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई सामर्थ्य के हिसाब से मन लगाकर जुटा है। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। जरूरतमंदों तक तक अच्छी क्वालिटी का मॉस्क पहुंचे, इसके लिए अछवर गांव में गठित कोविड-19 टीम की महिलाएं खादी का मॉस्क बना रही हैं। गेहूं की कटाई जैसे महत्वपूर्ण काम को छोड़कर दिनभर मॉस्क बनाने में जुटी हैं। 

विज्ञापन


कोरोना जैसी महामारी से पूरा विश्व परेशान है। 21 दिनों तक देश में भी लॉकडाउन है। इस दौरान हर कोई जरूरत के हिसाब से गरीबों को मॉस्क, राशन समेत अन्य सुविधाएं पहुंचा रहा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई मेें अछवर गांव में प्रधानपति अरुण मौर्य की अध्यक्षता में कोविड-19 टीम गठित की गई, जो लगातार गरीब बस्तियों में राशन पहुंचाने, सरकार से मिलने वाली मदद देने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।
 

विज्ञापन

mask sanitizer - फोटो : अमर उजाला
अब कोविड-19 टीम की सदस्य ग्राम प्रधान कमला देवी मौर्य, कंसा देवी, बिंदू देवी, शारदा देवी, कंचन मौर्य, संजू प्रजापति और सविता गुप्ता पांच हजार खादी के मॉस्क बनाने में जुट गई हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हुए मिशन में अब तक 200 के करीब मॉस्क बन चुके हैं। महिला सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों तक मॉस्क पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें