फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से मदद लेना पड़ा महंगा, बैग लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के झिलिया पुल के पास बुधवार को बाइक सवार उचक्के एक छात्र नीलेश तिवारी निवासी बरकी-कपसेठी वाराणसी का बैग लेकर भाग गए। काफी देर तक खोजबीन करने पर भी जब बैग नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

छात्र ने तहरीर में बताया है कि वह गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। बुधवार को सुबह डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर उतरकर एक चाय की दुकान पर बैठा था। उसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और पूछने लगा कि कहां जाना है। पांच मिनट बाद ही दूसरे बाइक सवार के साथ पहुंचे उसी व्यक्ति ने कहा कि इनको भी कपसेठी जाना है। आप लेते जाओ। नीलेश बाइक पर बैठकर चल दिया। झिलिया पुल के पास पहुंचने पर बाइक सवार ने छात्र से कहा कि दिक्कत हो रही है, बैग मुझे दे दो, जिसे आगे रख ले रहा हूं। कुछ और आगे बढ़ते ही बाइक सवार ने रुमाल गिराकर छात्र से उसे उठाने के लिए कह कर बाइक रोक दिया। रुमाल उठाने जाते समय बाइक सवार बैग लेकर भाग निकला। उचक्के के हाथ लगे बैग में नकदी नहीं थी, लेकिन छात्र का आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। उप निरीक्षक संतोष राय ने कहा कि इस मामले की तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें