फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई तहसील गेट पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने एक लेखपाल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में लेखपाल को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो अधिवक्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा ने आरोप लगाया कि तहसील में कानूनगो और रजिस्ट्रार तैनात हैं। इसके बावजूद एक लेखपाल से रजिस्ट्रार का काम किया लाता है। इससे वादकारियों को परेशानी होती है। आरोप लगाया कि कई बार अवैध वसूली के भी मामले प्रकाश में आते हैं। यह भी आरोप लगाया कि खतौनी में नामांतरण आदि मामलों में भी अवैध वसूली की जा रही है। आरोपों की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रदर्शन में गोपीचंद, बबऊ राम, जंगबहादुर यादव, धीरेंद्र गौतम, दुर्गेश यादव, विमल दूबे, गौरव शुक्ला ,बृजेश तिवारी, विश्वास चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें