फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही जीएसटी

विज्ञापन
गोपीगंज में जीएसटी पर संवाद कार्यक्रम में उप​स्थित व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। राज्य कर विभाग भदोही की ओर से बृहस्पतिवार को मिर्जापुर रोड स्थित शिव सावित्री लॉन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लाभों, कर प्रणाली की पारदर्शिता और व्यापारिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर राज्य कर संजय सिंह ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव 2.0 और राष्ट्रहित में इसके योगदान पर प्रकाश डाला और सभी पात्र व्यापारियों से समयबद्ध पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र पटेल ने कहा कि पंजीकृत व्यापारी विभिन्न सरकारी योजनाओं और व्यवसायिक सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। राज्य कर अधिकारी मनोज अग्रवाल ने भी कर संबंधी विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, संतोष सेठ, आकाश अग्रवाल, महेश गुप्ता, पप्पू मोदनवाल, सत्येंद्र मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें