फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्राचीन गोपेश्वरनाथ मंदिर में मां पार्वती प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
गोपीगंज के गोपेश्वरनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शोभायात्रा। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा पर स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन गोपेश्वरनाथ शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के बीच मां पार्वती की मूर्ति स्थापित की गई। आचार्य राहुल दुबे ने विधि विधान पूर्वक मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की। पूर्व में मंदिर में स्थापित मूर्ति खंडित हो जाने पर बृहस्पतिवार नई मूर्ति स्थापित करने के लिए जन सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। देवी पार्वती की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे। जहां मूर्ति स्थापित की गई, हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में रवि शुक्ला, शिल्पा शुक्ला, कृष्ण कुमार खटाई, राजीव दुबे, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें