फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच से बढ़ेगा भ्रष्टाचार : डीएम

विज्ञापन
गोपीगंज के जोगिनका गांव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करते डीएम और एसपी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर/ऊंज। आगामी दिनों में संपन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह ने शनिवार को गांव-गांव चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान जखांव, जोगिनका, तिलगां, गोधना, बरईपुर पहुंचीं डीएम ने कहा कि लालच में आकर मतदान करने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

कहा कि निष्पक्ष मतदान की ओर कदम बढ़ाने से एक ईमानदार प्रत्याशी की जीत होती ही है मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव के विकास का रास्ता खुलता है। यहां अवगत करा दें कि जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के लिए आगामी 15 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिले में चुनाव संपन्न होगा। परसीमन, आरक्षण, आरक्षण, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन, आपत्तियों के निस्तारण से लेकर बूथ निर्माण, संवेदनशील-अतिसंवेदनशील प्लस बूथों को चिह्नित करने जैसे कार्यों के लिए आर-एआर की तैनाती कर दी गई है। पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए सरकारी-अर्ध सरकारी वाहनों की व्यवस्था की कार्यवाही अंतिम चरण में है। एसपी ने कहा कि चुनाव में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न होने, माहौल बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर पुलिस प्रशासन रख रहा है और गांव, नगर, बाजार, मजरे, कस्बों में रूटमार्च भी निकाले जा रहे हैं। बावजूद इसके चुनाव में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को साड़ी, रुपया, मुर्गा, शराब की लालच देकर अपनी ओर आकर्षित करने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं जिसका प्रलोभन एक बार फिर पांच वर्ष के लिए गुलाम बनाने का काम करेगा।
बताया कि निष्पक्ष चुनाव में किसी तरह की अड़चन है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 05414-298174, 9454457686, 9454402476 पर फोन कर शिकायत करे। यदि कोई दबाव दे रहा है, किसी तरह की शंका है या बूथ प्रभावित हो सकते हैं इसके लिए पुलिस तत्पर है। चुनाव में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग हो चुकी है जो चुनाव से पहले आमद भी करा लेगी। बूथों पर वैश्विक महामारी और शांति व्यवस्था व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी है आप सिर्फ निष्पक्ष मतदान करे। इस मौके पर सीओ सदर अशोक कुमार सिंह केके सिंह, एसके त्रिपाठी, नीलम गुप्ता, गीता सिंह, सुशील श्रीवास्तव, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें