ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण की लहर ने कालीन नगरी को एक बार फिर संकट में डाल रखा है। दिनों दिन संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य और दो प्रोफेसर समेत 55 नए संक्रमित पाए गए है।
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से दस्तक दे दी है कोरोना के बढ़ते खतरे को लोग लगातार नजर अंदाज कर रहे हैं। शनिवार को 55 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2545पहुंच गया है। जबकि 2224 स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में कोराना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है। इसमें 10 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन भी चिंतित कर दिया है।। अधिकतर लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने को तैयार नहीं है। इस संबंध मेें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हर दिन कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है जहां मरीज मिल रहे हैं वहां सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रिनिंग टीम भेजी जा रही है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन कर समय-समय पर इलाज और जरूरी दवाएं दी जा रही हैं ।
मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन कम हो जाने से दो दिन कुछ ही केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। रविवार को 18 हजार वैक्सीन आ जाएगी। कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिले में 18 एंबुलेंस 108 और 20 एंबुलेंस 102 की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन 800 एंटीजन टेस्ट और 650 आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है।