रामपुर गांव में आई बरात में उस वक्त हलचल मच गई जब घरातीजनों ने जेवर को नकली बताया और भड़क गए। दूल्हा समेत अन्य को बंधक बना लिया और बाद में पंचायत के हस्तक्षेप के बाद वापस लौटना पड़ा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में शनिवार की रात नकली जेवर देखकर घराती भड़क गए। सात फेरे से पूर्व विवाह की रस्म रोक दी गई। दूल्हा समेत उसके परिजनों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पंचायत के बाद लेनदेन पर मामला बिगड़ गया। थाने में दूल्हे के पिता ने वधू पक्ष को मांगा पैसा दिया तब उन्हें जाने दिया गया। इससे बिना दूल्हन के बारात लौट गई।
विज्ञापन
रामपुर घाट निवासी संतोष धइकार की बेटी की शादी प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के बलापुर निवासी योगेश के साथ तय हुई। शनिवार को बारात धूमधाम से आई। द्वारचार के बाद बाराती और घराती खाना आदि खाए। जयमाल के बाद जब मंडप मे विवाह की रस्म शुरु हुई इस दौरान दुल्हन के लिए लाए गए जेवर पर बात बिगड़ गई। इस दौरान दुल्हे के पहले शादी होने की भी बात सामने आई तो सात फेरे के पूर्व ही शादी रोक दी गई।
लेनदेन को लेकर मामला फंस गया तो ग्रामीणों ने दूल्हा समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया। थाने मे देर रात तक चली पंचायत मे दुल्हे के पिता ने एक लाख रुपये देकर बिना दुल्हन घर लौट गया। इसको लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मामला थाने में आया था। लेनदेन कराकर सुलझा दिया गया।