फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से बनेग कूड़ा निस्तारण केंद्र, सीएडडीएस कराएगा काम

विज्ञापन
भदोही शहर के मछरहट्टा रोड के किनारे वर्षों से कूड़ा डंप किया जा रहा है - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले का कोई भी निकाय बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। रैंक गिरने की प्रमुख वजहों में कूड़ा निस्तारण का ठोस इंतजाम न होना माना जाता है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए शासन काफी गंभीर है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत जिले में कूड़े के ठोस निस्तारण के लिए योजना बनायी गई है। उसी के अनुसार चार करोड़ रुपये की लागत से भदोही नगर पालिका क्षेत्र के पिपरीस में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनेगा। काम कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस विभाग को मिली है। 2.83 करोड़ रुपये की धनराशि जारी भी कर दी गई है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो नए साल में निर्माण शुरू भी हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कूड़े के ठोस निस्तारण का इंतजाम न होने से कभी नालियां चोक हो जाती हैं तो कभी कूड़े की ढेर की वजह से लोगों को अन्य समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ता है। संबंधित निकाय प्रशासन सफाई को लेकर सतर्क रहते हैं बावजूद इसके सफाई नजर नहीं आती। कई बार तो नगरवासियों के विरोध का भी खामियाजा नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन को झेलना पड़ता है। अब जब कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना हो जाएगी तो इस तरह की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम गौरव सोनकर ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण भदोही के पिपरीस में कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारी चल रही है। टेंडर आदि हो चुका है। उधर, भदोही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि पिपरीस में 10 एकड़ जमीन मिल चुकी है। कार्य कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को मिली है। यहां 55 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की क्षमता होगी। सीएंडडीएस के अवर अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि जमीन तो मिली है, लेकिन उसकी पैमाइस करायी जानी बाकी है। उसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। निर्माण के लिए करीब चार करोड़ से कुछ ज्यादा धनराशि खर्च की जानी है। 2.83 करोड़ रुपये की धनराशि जारी भी हो गई है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही निर्माण शुरू भी करा दिया जाएगा।
जिले के विभिन्न नगर निकायों में जहां-तहां कूड़ा फेंके जाने से संक्रामक बीमारियों का दंश लोगों को झेलना पड़ता है। एक तो मच्छर पनपते हैं ऊपर से कचरा बारिश के दिनों में बहकर सड़क पर भी पहुंच जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिले के दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में से सर्वाधिक कूड़ा भदोही नगर पालिका क्षेत्र से ही निकलता है। यहां के कुल 25 वार्डों से प्रतिदिन 21 टन से थोड़ा ज्यादा कूड़ा निकलता है। जब से नगर का विस्तारीकरण हुआ है तब से कूड़ा निकलने का अनुमान 31 टन के करीब हो गया है। इसी तरह से 4.11, गोपीगंज से 3.81, ज्ञानपुर से 3.89, खमरिया से 6.29, नई बाजार से 2.56 व सुरियावां से 3.35 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें