फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणाएं कर आम जनता को गुमराह कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव नजदीक देखकर केंद्र और प्रदेश की सरकार ऐसे जनहितैषी कार्यों की घोषणा करने में विश्वास कर रही है जो आचार संहिता लगने पर कभी पूरी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

ये आरोप बृहस्पतिवार को सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने केंद्रीय कार्यालय नागमलपुर में दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग पर महंगाई, भ्रष्टाचार, अतिक्रमण, बेरोजगारी जैसी जनसमस्याओं का निराकरण न होने से नाराज होकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि 380 दिनों से संघर्ष कर पिछड़े वर्ग को 60 फीसदी आरक्षण देने, शहीदों के नाम पर प्रमुख मार्गों का नामकरण करने, डग्गामार वाहनों को बंद कराकर सीएनजीयुक्त सीटी बसों का संचालन करने, तालाब की जमीनों से अतिक्रमण हटवाने, सड़कों की हालत सुधारने की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर पार्टी के मिशन-2024 को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जगदीश बिंद, हमीद अली, सियाराम बिंद, भोलानाथ गौड़, आशुतोष यादव, अजीत शर्मा, उमाकांत मौर्य, उमेश मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें