फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एकमा के रोजा इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) की ओर से शुक्रवार की शाम कालीन भवन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार में विभिन्न धर्मों के लोगों ने साथ रोजा खोला तो गंगा जमुनी तहजीब की झलक मिली। इफ्तार के बाद लोगों ने वहीं पर मगरिब की नमाज भी अदा की। इफ्तार में कालीन निर्यातक, व्यापारियों सहित सैकड़ों लोग रहे।
विज्ञापन

एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने कहा कि रमजान समुदायों को नजदीक लाता है। यह भदोही के ताने बाने को और मजबूत करता है। एकमा के इफ्तार पार्टी के पीछे उद्देश्य कालीन नगरी में सौहार्द को और मजबूत बनाना है। उपजिलाधिकारी श्याम मणि त्रिपाठी भी इफ्तार मे शामिल हुए उन्होंने कहा कि इफ्तार हमारे बंधन को और मजबूत करता है।
शाम 6 बजकर 11 मिनट पर अजान सुनकर लोगों ने एक साथ खजूर से रोजा खोला। इसके बाद कालीन भवन परिसर मे ही मुस्लिम बंधुओं ने नमाज भी पढ़ी। बाजार सरदार खां के फहद ने नमाज इमामत की। निर्यातक जयप्रकाश गुप्ता और अमित मौर्य ने लोगों का आभार जताया। इफ्तार में पूर्व एकमाध्यक्षों हाजी शौकत अंसारी, ओएन मिश्र, गुलामन अंसारी के अलावा उमेश शुक्ला, वासिफ अंसारी, शमीम अंसारी, उमेश कुमार गुप्ता, एजाज अंसारी, हाजी अब्दुल सत्तार, अभिषेक गुप्ता, असीम अंसारी, राजाशीश कर्माकर, उमाकांत श्रीवास्तव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें