क्षेत्र के अमवा परऊपुर गांव में शनिवार की रात मां की डांट से नाराज इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परऊपुर गांव निवासी जय कुमार पटेल के तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी अर्चना पटेल इस साल इंटरमीडिए यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। परिजनों के मुताबिक रात लगभग 10 बजे वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। मां आरती पटेल ने उसे फटकार लगाई। इससे नाराज अर्चना कमरे में चली गई। कुछ समय बाद मां ने उसके कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो नहीं खुला। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अर्चना दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।