फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से नहीं उतर सकी चार वर्ष की काव्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर बुधवार को उस समय एक परिवार रोने-बिलखने लगा जब चार वर्ष की पुत्री काव्या ट्रेन से नहीं उतर सकी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ ने काव्या को बनारस स्टेशन पर सकुशल उतार लिया।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के महथुआ गांव निवासी नागेश शुक्ला ने बताया कि वे परिवार के सदस्यों के साथ डाउन दानापुर-उधना ट्रेन से आ रहे थे। कोच नंबर एस-12 और सीट नंबर 50, 51, 52 पर बैठे थे। जैसे ही ट्रेन ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुकी, सामान लेकर सभी उतर गए, लेकिन पुत्री काव्या ट्रेन से नहीं उतर सकी और ट्रेन चल दी। काव्या के ट्रेन से नहीं उतर पाने के कारण सभी रोने-बिलखने लगे। स्टेशन मास्टर सुनील सिन्हा ने कहा कि काव्या के ट्रेन से नहीं उतर पाने की जानकारी उसके परिजनों ने दी थी। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोलर को देने पर आरपीएफ के रामजनम ने काव्या को बनारस स्टेशन पर सकुशल उतार लिया। परिजनों को बुलाकर काव्या को सुपुर्द करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें