वाराणसी की एक गायिका के साथ दुष्कर्म सहित कई अन्य मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र बुधवार को न्यायालय में पेश किए गए। सुनवाई के बाद अगली तिथि तय की गई। विजय मिश्र इस समय आगरा जेल में निरुद्ध है।
दुष्कर्म के मामले में चल रही सुनवाई में पशी पर आए विजय मिश्र को 25 जून अगली पेशी की तिथि दी गई, जबकि कुछ दिन पहले ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे को मारने की साजिश रचने के मामले में दर्ज मुकदमे में रिमांड लिया जाना था, लेकिन रिमांड नहीं हो सका। अधिवक्ता आनंद शुक्ला के अनुसार रिमांड नहीं लिया गया। अगली तिथि दी गई है।