फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- एअर इंडिया को फिर टाटा को सौंपना औचित्यहीन

Sat, 09 Oct 2021 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब-जब सामंतवादियों ने देश पर राज किया है, तब-तब संकट आया है।
विज्ञापन
गोपीगंज में पूर्व मंत्री का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को कहा कि 10 अक्तूबर को वाराणसी के जगतपुर में होने वाली रैली से देश की दिशा बदल जाएगी। यह रैली सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि उन लोगों की है, जो केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। वह प्रयागराज से वाराणसी जाते समय भदोही जिले के गोपीगंज में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


देश की बिगड़ती अर्थ व्यवस्था, निजीकरण, नामों के बदलाव के सवाल पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब-जब सामंतवादियों ने देश पर राज किया है, तब-तब संकट आया है। जिस एअर इंडिया को कांग्रेस ने टाटा से 70 वर्ष पहले मुक्त कराया था, अब इसे फिर टाटा को ही सौंपना औचित्यहीन है। 

कहा, किसानों को जमींदारी प्रथा से मुक्त कर कांग्रेस ने जो सपना देखा था, वह पूंजीवाद में उलझता जा रहा है। गांव से नगर तक महंगाई से गरीब, मजदूर और बेरोजगार परेशान हो गए हैं। कहा कि कश्मीरी पंडितों की हत्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। आरोप लगाया कि सच्चाई उजागर करने पर पार्टी कार्यकर्ता फर्जी मुकदमे में फंसाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें