राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 43 एएनएम पदों पर दावेदारों में कड़ी टक्कर है। एक-एक सीट पर 10-10 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार को लेकर गहमागहमी रही। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में नहीं पहुंचे उन्हें 12 अक्तूबर को मौका दिया जाएगा।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ कही जाने वाली एएनएम के 163 पद रिक्त चल रहे हैं। उन पदों में 43 संविदा की नियुक्त के लिए पिछले दिनों आवेदन मांगा गया था। 43 पदों के लिए 430 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित दूबे, डॉ. जेसी सरोज, डीपीएम रोली श्रीवास्तव, अंकित सिंह, कल्पना टंडन, इमराना खातून की देखरेख में साक्षात्कार शुरू हुआ। इसमें आए अभ्यर्थियों के कारण कार्यालय पर गहमागहमी रही। सीएमओ डॉ. संतोष चक ने कहा कि जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में नहीं पहुंच सकेंगे उन्हें 12 अक्तूबर को बुलाया जाएगा।