फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के नमूने फेल,दुकानदारों पर लगा आठ लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने रिफाइंड समेत नमकीन, चाय, पान सुपारी मसाला के नमूने फेल होने पर जिले की विभिन्न बाजारों के दुकानदारों पर लगभग आठ लाख रुपये जुर्माना लगाकर कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी है। जुर्माने की अदायगी न करने वालों को चिन्हित भी किया था।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम अप्रैल से दिसंबर तक छोटी-बड़ी बाजारों में पहुंचकर मिठाई, चाय-नाश्ता, किराना की दुकान, गोदामों की जांच किया था। विभाग के अनुसार 159 दुकानदारों के यहां से रिफाइन, नमकीन, सरसों तेल, पान सुपारी मसाला आदि खाद्य पदार्थों का नमूना भरकर केंद्रीय लैब भेजा था। जनवरी 2022 में आई रिपोर्ट पर अधिकारियों ने ममहर बाजार में खुदरा दर पर बेचे जा रहे रिफाइन के नमूने में सेहत बिगाड़ने संबंधित मामला सामने आने पर सख्ती शुरू कर दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय स्तर पर 59 मामलों का निस्तारण करते हुए 90 के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नमूने फेल होने की स्थिति में संबंधित बाजारों में दुकानें चलाने वालों पर लगभग आठ लाख रुपये जुर्माना लगाकर जमा करने का सख्त निर्देश दिया है।
विशेष अभियान पर चुनाव का असर
ज्ञानपुर। 2021 में गोपीगंज नगर, चौरी बाजार, सुरियावां नगर, भदोही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की सांस अटका दी थी। महानगरों से बाजारों तक पैठ बनाने वालों के आगे बड़ी से बड़ी कार्रवाई का कोई असर मायने नहीं रखता। सूत्रों का मानना है कि विभाग सिर्फ जांच, जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराने तक सीमित होता है। इसके आगे की कार्रवाई से अधिकार छीनने पर मिलावट करने वालों का हौसला बढ़ा देता है। खाद्य तेल, दाल के दाम में व्यापक बढ़ोत्तरी गोदाम भरने वालों की देन है जो समय का रुख देखकर व्यापार करते हैं। गोदाम भरने वालों पर शिकंजा कसने से राज खुलने में देर नहीं लगेंगे। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव की व्यस्तता दूर होने पर होली त्योहार में होने वाले खाद्य सामानों की टोह ली जाएगी।
विज्ञापन

होली में बढ़ जाता है मिलावट खोरी का कारोबार
जिले के विभिन्न इलाकों में होली नजदीक आते ही मिलावटखोरों का कारोबार बढ़ जाता है। आलम यह है कि ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, चौरी, दुर्गागंज आदि क्षेत्रों में जब दूध की डिमांड बढ़ती है तो मिलावट होने लगती है। इसकी जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अभियान भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें