फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में कोविड गाइडलाइन का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की मुहिम में पुलिस-प्रशासन जुट गया है। रविवार को डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह ने अजयपुर, जोरईं और जगापुर में बैठक कर ग्रामीणों से रूबरू हुए। 15 अप्रैल को अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही प्रत्याशियों संग मतदाताओं को कोविड का गाइडलाइन पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। कहा कि आयोग की ओर से तय नियमों का पालन किया जाए। चुनाव प्रचार के समय प्रत्याशी कोरोना को लेकर सतर्क रहें। मास्क लगाकर ही प्रचार करें। कहा कि जान है तो जहान है, खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। चुनाव तो हर पांच साल में आएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से दो कंट्रोल रूम बने हैं। ग्रामीण (9454457686 एवं 9454402476) पर 24 घंटे फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चुनाव में भ्रष्ट आचरण अपराध माना जाएगा। मतदाता को रिश्वत देकर या डरा धमकाकर अपने पक्ष में मत देने के लिए प्रभावित करने पर कार्रवाई की जाएगी। चुनावी सभा में ऐसा कोई कार्य लिखकर, बोलकर या किसी प्रतीक के माध्यम से नही करेंगे जिससे किसी धर्म (मजहब), संप्रदाय, जाति या सामाजिक वर्ग की भावना आहत हो।
चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए सीओ भदोही प्रयांक जैन के नेतृत्व में सुरियावां थाने की पुलिस ने रविवार को रैली निकाली। एसओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में निकली रैली खरगपुर, महजूदा, कसियापुर, पाली, भोरी, नागमलपुर सहित दर्जन भर से अधिक गांवों में पहुंची। ग्रामीणों से कहा कि किसी प्रकार के प्रलोभन में ना आए अगर कोई भी जोर जबरदस्ती करता है तो शिकायत करें। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा और तत्काल कार्यवाही होगी। पाली बाजार में पुलिस का काफिला देखकर एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया। इस मौके पर पाली चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल संग पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें