लालानगर। गोपीगंज नगर के पड़ाव के पास ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार नेत्र परीक्षण अधिकारी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। पहाड़िया वाराणसी निवासी चंद्रशेखर सिंह (32) पुत्र शिवपूजन सिंह भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में आंख के डॉक्टर हैं। शनिवार को कार से परिवार के साथ कानपुर गए थे। रविवार को वापस लौटते समय हंडिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा रहे ट्रक का चालक अचानक मोड़ लिया। इससे कार ट्रक से भिड़ गई। जिसमें चंद्रशेखर सिंह घायल हो गए।