फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर के साथ छाया रहा कोहरा, बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई बारिश से ठंड और गलन बढ़ गई है। सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही जिससे वाहन रेंग कर सड़कों पर चल रहे थे। दिन भर बादलों की लुकाछिनी जारी रही। खुलकर धूप नहीं निकलने से लोग परेशान रहे। वहीं शाम को तापमान कम होने से गलन और व ठिठुरन और बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश ने ठंड और गलन बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह कोहरे की आगोश में हुई। इसके चलते लोग घरों में देर सुबह तक दुबके रहे। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा असर परिवहन पर पड़ा सुबह वाहनों की हेडलाइट जलाकर चालक चलते रहे। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और अधिकतम पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरा और दिन में चली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर कोहरे की धुंध छाए रहने से आलू किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम खुलने पर झुलसा रोग लगने का डर किसानों को सता रहा है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेष बरनवाल ने बताया है कि ठंड और गलन का असर अभी बना रहेगा। बताया कि अगले पांच दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें