फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के बंशीपुर-बैराखास गांव में मंगलवार की देर रात अबूझहाल में आग लग गई। इससे भारी मात्रा में सामान जल गए। आग से एक वाहन भी जल गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।
विज्ञापन

गांव निवासी बसंतलाल सरोज और मुरलीधर टेंट का कारोबार है। टेंट, बर्तन, सोफा सेट, रंग-बिरंगे पर्दे, कुर्सी, मेज आदि सामान गोदाम में रखे थे। देर रात अचानक आग लगने पर भागदौड़ शुरू हो गई। जब तक शोरगुल मचाकर आग बुझाने का प्रयास लोग करते तब तक लाखों के सामान देखते ही देखते जल गए। आग की लपटें तेज होने से कोई भी पास नहीं फटक पाया। कोतवाल मो. आलमगीर ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाई। आग कैसे लगी कोई स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें