कौलापुर। जिले के गंगा घाटों पर अवैध बालू खनन थम नहीं रहा है। खनन माफिया रात के अंधेरे में बालू निकाल रहे हैं। शुक्रवार को खनन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बालू से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
जिले में गंगा का क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित हो चुका है। जिससे बालू खनन पर रोक है। दो जुलाई की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने बिहरोजपुर घाट पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। एक ट्रैक्टर चालक गोलू प्रजापति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे ट्रैक्टर का चालक राकेश गौतम वाहन छोड़कर भाग गया। खनन निरीक्षक पीएस रामबरन की तहरीर पर पुलिस ने जय देवी, राजन कुमार मिश्रा, अरविंद मिश्रा, धीरू निषाद, शशिकांत तिवारी, गोलू प्रजापति, राकेश गौतम समेत आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया। बताया कि बालू खनन करने वालों पर सख्ती की जा रही है।