फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच शातिर बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट, रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस ने पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है। पुलिस इन पर लगातार नजर रखेगी। मुख्यमंत्री की ओर से अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जिले की पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त है। गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर से लेकर इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि भदोही कोतवाली के रैमलपुर निवासी प्रदीप कुमार मौर्य की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इस पर सुरियावां, थाना कपसेठी वाराणसी, थाना चुनार मिर्जापुर और थाना अनपरा सोनभद्र में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह मकनपुर निवासी शिवम् सरोज पर कार्रवाई की गई। इस थाना गोपीगंज, थाना सुरियावां, व थाना रामपुर जौनपुर में गैंग्सटर सहित कई मामले पंजीकृत हैं। थाना दुर्गागंज पुलिस ने तीन अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें हरदुआ निवासी विकास सरोज, सर्वेन्द्र गिरि और गोसाई का पुरवा हरदुआ निवासी लक्की गिरि शामिल हैं। जिन पर भदोही और जौनपुर जिले के विभिन्न थानों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि सभी ए श्रेणी के हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें