कलेक्ट्रेट सभागार में आवास की लाभार्थी को प्रमाणपत्र देते जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी। संव?
- फोटो : BHADOHI
जिले के सात नगर निकायों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 1500 लाभार्थियों को मंगलवार को चाबी दी गई। नये आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और डीएम आर्यका अखौरी ने 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में 75 हजार लाभार्थियों को आवास की चाभी ऑनलाइन वितरित की। उन्होंने कई लाभार्थियों से योजना के बारे में संवाद भी किया। गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया और नई बाजार के निकाय कार्यालय में चिन्हित लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। डूडा अधिकारी एसके मेहरोत्रा ने बताया कि लाभार्थियों की सूची लखनऊ भेजी गई थी। जिसके तहत चाबी का वितरण किया गया। गोपीगंज के आदर्श अतिथि भवन में वर्चुअल चाभी वितरण और संवाद का आयोजन किया गया। आवास के लाभार्थियों को ईओ अमिता सिंह और चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता ने चाभी वितरित किया। इस मौके पर विवेक, लल्ला, मंगला पांडेय, अचल श्रीवास्तव आदि रहे।ज्ञानपुर में चेयरमैन हीरालाल मौर्य, घोसिया में रजिया नुमान, खमरिया में नंदलाल मौर्य ने चाभी का वितरण किया।