फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विशेष जोर दे रही है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत सब्जी की खेती करने वाले किसानों को अनुदान मिलेगा। इस तरह के किसानों को प्रति एकड़ खेती करने पर उन्हें आठ हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश की वजह से सब्जी की खेती पूरी तरह से डूबकर नष्ट हो गई थी। इसकी वजह से सब्जियाें के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में किसानों को सहूलियत प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। अगर किसान खेती कर रहे हैं तो उसका लाभ अलग से मिलेगा। इसके अलावा सरकार उन्हें अनुदान भी देगी। कुल 55 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जी की खेती का लक्ष्य है। जिसमें 50 हेक्टेयर में सामान्य और पांच हेक्टेयर खेती के बाबत अनुसूचित जनजाति के कृषकों के लिए निर्धारित की गई है। इसमें 11 हेक्टेयर क्षेत्रफल में संकर टमाटर, 11-11 हेक्टेयर में संकर पत्ता गोभी, लौकी, करैला, तरोई और खीरा की खेती किसानों से कराई जाएगी। प्रति हेक्टेयर लागत पर 50,000 रुपये का 40 प्रतिशत अर्थात 20,000 प्रति हेक्टेयर अनुदान मुहैया कराया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों को चाहिए जब पौधे 10 से 15 सेमी लंबे हो जाए तो इनका रोपण खेत में कर दें। पौधे की रोपाई खेत में शाम के समय 75-75 सेमी दूरी पर वर्षा ऋतु की फसल के लिए 50-30 से 45 सेमी की दूरी पर लगाना चाहिए। संकर किस्म के फसलों की की खेती में 90-45 सेमी की दूरी पर लगाना चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी का कहना है कि पहले आओ - पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा। लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, दो फोटो, खतौनी, बैंक पास बुक की फोटो कॉपी के साथ पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें