फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की तौल न होने से किसान नाराज, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां ब्लॉक के छनौरा स्थित राजकीय धान केंद्र का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शाम को केंद्र प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर किसानों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गुवाली के किसान सत्यराज सिंह ने आरोप लगाया है कि वह 20 दिन से 173 क्विंटल धान को बेचने के लिए टोकन लिए हैं, लेकिन तौल नहीं करायी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर पर तीन बार शिकायत दर्ज कराने पर 91 क्विंटल धान की तौल कराई गई। बचे धान को लेकर वह अभी तक परेशान हैं। एकौनी निवासी किसान ओमप्रकाश बिंद ने बताया कि 59 में से मात्र 30 क्विंटल की तौल कराने के बाद आज-कल कहकर दौड़ाया जा रहा है। केंद्र परिसर में रखी धान की बोरियों की देखभाल न होने से नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारी वर्मा सिंह ने बताया कि किसानों का आरोप निराधार है। जब शासन से खरीदारी का लक्ष्य कम कर दिया गया है तो ऐसी स्थिति उतनी मात्रा में खरीदारी कर तौल कराने से वंचितों को संतुष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें