फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में सुनील बंसल का किसान आंदोलन पर बड़ा बयान, बोले-शाहीनबाग कल्चर वाले चला रहे इसे

Thu, 17 Dec 2020 12:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
गोपीगंज नगर के आजाद नगर में भाजपा की बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भाजपा  के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि दिल्ली में होने वाला किसान आंदोलन शाहीनबाग कल्चर वाले चला रहे हैं। पंजाब के कुछ किसान ही आंदोलन में शामिल हैं। सरकार को अस्थिर करने के लिए आंदोलन को बढ़ाया जा रहा है। वह बुधवार को भदोही जिले के गोपीगंज में मंडल प्रभारियों की एक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैसे के दम पर आंदोलन चलाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कृषि बिल से किसानों का मुनाफा होगा और पूरे देश के किसानों को इससे कोई दिक्कत नही हैं। मंडल के तीन जनपद भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के मंडल प्रभारियों की बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी जिताऊ प्रत्याशी को उतारेगी। उन्होंने कहा जीएसटी लागू होने पर विरोध हुआ लेकिन आज व्यापारी खुद कह रहे कि जीएसटी से व्यापार आसान हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है। आगामी चुनाव में भी पार्टी बेहतर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें