फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गेहूं की मड़ाई कर घर लौट रहा था किसान, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गई जान

Sun, 21 Apr 2024 01:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में खेती-किसानी का काम कर घर लौट रहे एक शख्स को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल सवार किसान बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के सुजातपुर-सेमराध मार्ग पर गेहूं की मड़ाई कर लौट रहे 50 वर्षीय किसान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात में हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर किया। जहां इलाज के दौरान शख्स ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
जानकारी के अनुसार सुजातपुर, खलिया निवासी बैजनाथ गौतम खेत में गेहूं की मड़ाई कार्य में लगे थे। शनिवार की शाम काम समाप्त होने के बाद वे अपनी साइकिल से घर जा रहे थे। सुजातपुर-सेमराध मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। जिसमें एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी बेसुध हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें