पुलिस ने मकान को सील कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग नशीली गोलियां डाल कर नकली शराब तैयार
करते थे। इसमें कोई बड़ा रैकेट हो सकता है। संभावना है कि यह नकली शराब
आने वाले पंचायत चुनाव में इस्तेमाल की जाती।
शहर कोतवाल अजय
श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि घमहांपुर और आसपास के
मोहल्लों में नकली शराब बनाकर भोले भाले लोगों को बेचा जा रहा है।
कोतवाल
की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस दल ने घमहांपुर में छापा मार कर नकली शराब
के अलावा रैपर, जार और नकली शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए।
इस संबंध
में वहां मिले रामलखन निवासी घमहांपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि
दो अन्य फरार हो गए। कोतवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने कई जानकारियां दी
हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
उस मकान को पुलिस
ने सील कर दिया है। मौके से मिली नशीली दवाओं के बारे में पुलिस ने बताया
कि शराब का नशा तैयार करने के लिए वे गोलियों का इस्तेमाल करते थे। जबकि ये
काफी हानिकारक दवाएं हैं और अधिक हो जाने पर मौत तक हो सकती है।