फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र की हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दुष्कर्म के मामले में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र सोमवार को एडीजे तृतीय के न्यायालय में पेश हुए। यहां दुष्कर्म पीड़िता का जीरह हुआ। अगली तिथि चार जून तय की गई है। वहीं संपत्ति हड़पने के मामले में मंगलवार को भी पेशी होनी है।
विज्ञापन

वाराणसी की एक गायिका ने ज्ञानपुर के तत्कालीन विधायक विजय मिश्र, उनके पुत्र, पौत्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। उसी मामले में इन दिनों न्यायालय में सुनवाई चल रही है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक को न्यायालय में पेश किया गया। वहां पीड़िता की ओर से सरकारी अधिवक्ता और पूर्व विधायक की ओर से प्रयागराज के अधिवक्ता ओपी दूबे, यहां के हंसाराम शुक्ला, आनंद शुक्ला, स्वामीनाथ मिश्रा आदि रहे। बता दें कि पूर्व विधायक को अगस्त 2020 में मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। तब से वह आगरा के सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें