फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक व पौत्र की हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी की एक गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके पौत्र विकास मिश्र को बुधवार को एमपी-एमएलए अपर जिला जज तृतीय ज्ञानेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय में पीड़िता के बयान पर जिरह हुई। पूर्व विधायक के पौत्र विकास के मामले में जिरह की गई।
विज्ञापन

वाराणसी की एक गायिका ने गोपीगंज थाने में 18 अक्टूबर 2020 को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्र और पौत्र विकास मिश्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौजूदा समय में विजय मिश्र आगरा जेल और विकास ज्ञानपुर जिला कारागार में निरुद्ध है। बुधवार को पूर्व विधायक और उनके पौत्र को कोर्ट में पेश किया गया। जहां एक घंटे से अधिक समय तक जिरह चली। पूर्व विधायक के अधिवक्ता राधेश्याम चौबे, हंसाराम शुक्ला और आनंद शुक्ला ने बताया कि पूर्व विधायक के पौत्र के मामले में जिरह शुरू हो गई है। अगली तिथि 22 जून को तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें