फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर के प्रधान और सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर के कंप्यूटर से सरकारी भुगतान करने और पंचायत सहायक का समय से वेतन नहीं देने पर एडीपीआरओ अभयराज ने औराई के भवानीपुर के ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन का सख्त निर्देश है कि एक जून से पूर्व सभी पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर, इंटरनेट आदि की सुविधाएं पूरी करा लें। एक जून के बाद ग्राम पंचायतों में ई ग्राम स्वराज पर कार्ययोजना अपलोड करने और उसके उपरांत वाउचर फीड करने एवं ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा गया था, लेकिन भवानीपुर में ऐसा नहीं हुआ। निदेशालय ने आईपी एड्रेस के माध्यम से सूचना दी। प्रभारी डीपीआरओ अभयराज ने बताया कि इस मामले को लेकर पंचायत सचिव और प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें