प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील में तैनात कर्मचारी सुनील कुमार शर्मा की पिटाई से हुई हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने सोमवार को तालाबंदी प्रदर्शन किया।
संघ के जिलाध्यक्ष विश्वंभरनाथ पांडेय ने चेतावनी दी कि नामजद एसडीएम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। उन्होंने मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और सेवायोजित कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोपियों को बर्खास्त करने की मांग भी की। प्रदर्शन में अरुण कुमार बिंद, अवधेश कुमार सिंह, विनोद श्रीवास्तव, श्यामसुंदर राय, आशीष श्रीवास्तव, डॉ.संगम लाल तिवारी, जमालुद्दीन, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय आदि शामिल रहे।