फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पंचायतों को महिला हितैषी बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यशाला में मौजूद प्रमुख आरती सिंह और डीपीआरओ संजय मिश्रा। स्रोत: सू
विज्ञापन
विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला ग्राम प्रधानों की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 36 महिला ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण और पंचायतों को महिला हितैषी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर आरती सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। कई क्षेत्र में वह पुरुषों से काफी आगे निकल चुकी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
कहा कि 73वें संविधान संशोधन में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में समस्त पदों पर 33 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण की व्यवस्था की गई है। जिससे पंचायत के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उप निदेशक पंचायत एके सिंह ने कहा कि आप लोग पंचायतों को महिला हितैषी बनाएं। महिलाओं और बालिकाओं संग बैठक कर उनकी समस्याएं सुनें। उसके बाद महिला हितैषी कार्ययोजना तैयार करें।
प्रशिक्षक दशरथ पाल और कामना पाठक ने जेंडर, लिंग, पितृ सत्ता पर वैचारिक समझ, जेंडर के आधार पर कार्यों का विभाजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, घरेलू हिंसा/उत्पीड़न, महिला सशक्तीकरण पर जानकारी दी। संचालन डीसी स्वच्च्छता डॉ. सरोज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें