फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला सशक्तीकरण विषय पर चित्रकला में वंदना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तीकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सृजनात्मकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना था। वंदना राय के चित्र को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपने चित्रों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों का सजीव चित्रण किया। प्राचार्या डॉ.माया यादव ने महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल डा.अमर कृष्ण यादव व डॉ. रित्विक रंजन सिंह ने विजेताओं के नाम घोषित किए। जिसमे वंदना राय प्रथम, खुशी सेठ द्वितीय, रितु कुमारी तृतीय रहीं। संयोजक डॉ. अंकिता तिवारी व पूनम द्विवेदी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें