फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध रूप से झुलसी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के कंसरायपुर गांव में बुधवार की शाम करवाचौथ का व्रत रखने वाली 32 वर्षीया एक विवाहिताअबूझ हाल में झुलस गई। आनन फानन उसे इंदिरा मिल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर रजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी श्यामजीत यादव ने विवाहिता के घर जाकर मौका मुआयना किया। देर रात अस्पताल जाकर नायब तहसीलदार ने विवाहिता का बयान भी दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल विवाहिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है ना ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता तारा देवी पत्नी कृष्णकांत दुबे का मंगलवार को अपने देवरानी और जेठानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को लेकर सास, पति देवर और देवरानी-जेठानी रजपुरा पुलिस चौकी आए थे। इस बाबत रजपुरा चौकी प्रभारी का कहना है कि कुछ घरेलू विवाद था, जिसे सभी को आपस में बैठाकर वार्ता कराकर शाम करे घर वापस कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि विवाहिता झुलस गई है। इतना सुन कर पहले वे उनके घर गए और फिर अस्पताल भी पहुंचे।
बताया कि विवाहिता ने घटना के लिए किसी पर आरोप भी नहीं लगाया, और न खुद जलने की वजह बता। मामला संदिग्ध हो जाता है। बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उसी आधार पर जांच व कार्रवाई की जाएगी। पति कृष्णकांत ने बताया घटना के समय वह घर पर नहीं था, इसलिए वह खुद कुछ नहीं जानता। उधर मामले को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार ने अस्पताल जाकर महिला का बयान दर्ज कर लिया है। इस संबंध में परिवार के सदस्य भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें