फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन बाधित किया गया।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी लापरवाह बने हुए हैं। पूर्व के निरीक्षण में सीएमओ की सख्त हिदायत का भी असर नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे सीएमओ ने डीघ सीएचसी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर बिना सूचना के डॉ. अखिलेश यादव, राजीव यादव, ऋषि कुमार, ज्ञानेश दूबे, धनेश यादव, मो. शरीफ, मनोज कुमार, सुधीर कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। अस्पताल पर आए मरीजों से बात कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्यकर्मी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें