फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2040 तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक ट्रिलियन डालर पहुंचाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी दुनिया में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तेजी से बूम कर रहा है। हर देश इस इस पर फोकस कर रहे हैं। भारत सरकार ने भी अपनी प्राथमिकताएं तय की है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में ई-कॉमर्स के माध्यम से निर्यात, जहां 100 बिलियन डालर था, तो वर्ष 2026 खत्म होते होते 200 बिलियन डालर हो जाने की उम्मीद है।
भारत सरकार ने वर्ष 2040 तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के एक ट्रिलियन डालर पहुंच जाने का लक्ष्य तय किया है। ये बातें फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्टर्स आर्गनाईजेशन (फियो) के उप्र प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने कही।
वे शनिवार को दोपहर मर्यादपट्टी के एकमा सभागार में ई-कॉमर्स निर्यात प्रोत्साहन संगोष्ठी में बोल रहे थे। कहा कि निर्यात आंकड़ों को प्राप्त करने में सबका सहयोग जरूरी होगा।
विज्ञापन

इसमें कालीन उद्योग की भूमिका भी अहम होगी। अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, समेत रूरोपीय देशों को पहले से माल जा रहा है, लेकिन रिटेल खरीदार ई-कॉमर्स के माध्यम से तेजी से खरीदारी कर रहे हैं। जिसे भुनाने का दौर शुरू हो गया है।
कहा कि हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि लोग ई-कॉमर्स के जरिये अपना कारोबार शुरू करें। अगर उन्हें कोई बाधा आ रही हो तो हमारे विशेषज्ञ उन बाधाओं को दूर करेंगे।
कार्यक्रम में अमेजन ग्लोबल के प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि ई-कॉमर्स व्यवसाय शुरू करना बेहद आसान है। निर्यात की जो कागजी प्रक्रियाएं होती हैं, वे आपके लिए अमेजन पूरा करेगा, ताकि आप अपने काम पर फोकस कर सकें।
विज्ञापन

शिपराकेट के निदेशक सनी कुमार ने उन्हें बताया कि ई-कामर्स से माल बेचने में आपको तमाम सहुलियतें तो मिलती हैं। माल भेजने की कीमतें पहले से तय है। कोई भी बाधा आ रही हो तो हम आपकी मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें