अगलगी देखकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े प्रयास करके आग पर काबू किया। लेकिन तब तक आग ने मकान में रखे सभी सामान जलाकर नष्ट कर दिए थे।आग पड़ोस के मकान में भी पकड़ लिया था, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल ने उसे बुझा लिया।
चौरी खास निवासी मनोज दुबे पुत्र उमाशंकर की पत्नी सरिता देवी बुधवार की सुबह रिहायशी कच्चे मकान में भोजन बना रही थी। किचन में उनका दो वर्षीय पुत्र भी था, इस दौरान उसने चूल्हे में कपड़ा डाल दिया।
इसके चलते देखते ही देखते मकान में आग पकड़ लिया और धू-धूकर जलने लगा। सरिता पुत्र लेकर फौरन नीचे आ गई, इससे वे दोनों बच गए। आग देखकर ग्रामीणों ने हैंडपंप आदि माध्यमों से पानी लाकर काबू किया। सूचना पर घंटेभर बाद पहुंची दमकल ने आग पूरी तरह से ठंडा कर दिया। तब तक मनोज का छत के कमरे में रखें तमाम गृहस्थी के एक लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए।